लोकसभा चुनाव के पहले कैंसर रोगियों के लिए पेलिएटिव केयर सहित चार बड़ी सुविधाएं शुरू करने की तैयारी

भोपाल
लोकसभा चुनाव के पहले सरकार संकल्प पत्र के उन वादों को पूरा करने की कोशिश में है, जिसमें खर्च कम पर लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। स्वास्थ्य विभाग मार्च के पहले कैंसर रोगियों के लिए पेलिएटिव केयर सहित चार बड़ी सुविधाएं शुरू करने की तैयारी में है। इसमें सभी ब्लड बैंकों को स्वचलित करना (आटोमेशन), सभी जिलों में एकीकृत लैब शुरू करना, जिनमें कोरोना सहित वायरस, बैक्टीरिया से होने वाली सभी बड़ी बीमारियों की जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

इसके अतिरिक्त भाजपा के संकल्प पत्र में घोषित अटल मेडिसिटी बनाने की रूपरेखा मार्च के पहले तैयार की जाएगी। 20 हजार करोड़ रुपये से मेडिसिटी बनाई जानी है। एक जगह पर स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं मिल जाएंगी, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि मेडिसिटी कहां बनेगी। कैंसर रोगियों के लिए पेलिएटिव केयर की सुविधा सभी जिलोें में शुरू की जाएगी। बता दें कि इसमें गंभीर स्थिति वाले कैंसर राेगियों को रखा जाता है। ज्यादा दर्द के चलते उनका जीवन कठिन हो जाता है। ऐसे में उन्हें दर्द निवारक दवाएं दी जाती हैं। यह दवाएं विशेष श्रेणी में आती हैं जिन्हें रोगी डाक्टर के पर्चे के बिना नहीं खरीद सकता। कक्ष में मनोरंजन की सुविधाएं और मनोवैज्ञानिक सलाह दी जाएगी।

सभी जिलों में बनने जा रही एकीकृत लैब में वायरस से होने वाले अधिकतर बीमारियों की जांच हो सकेगी। इसमें कोरोना, मीजेल्स, डेंगू, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। यह लैब बनने से सैंपलों की जांच जिलों में ही हो जाएगी, जिससे रिपोर्ट आने में देरी नहीं होगी। इसका लाभ यह होगा कि उपचार जल्दी शुरू हो सकेगा।

प्रदेश के सभी ब्लड बैंकों में रक्तदाता से मिलने वाले ब्लड में पांच महत्वपूर्ण बीमारियों का पता लगाने के लिए स्वचलित मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त सभी ब्लड बैंक में खून के तत्व अलग करने की सुविधा हो जाएगी। इसका लाभ यह होगा एक यूनिट रक्त से आरबीसी, प्लेटलेट, प्लाज्मा आदि को अलग कर एक से अधिक रोगियों के लिए उपयोग हो सकेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

50 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago