राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिनी दौरे पर आ रही हैं इंदौर, कई कार्यक्रममों में भाग लेंगी

 इंदौर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिनी दौरे पर इंदौर आ रही हैं। वे दो दिनों तक कई कार्यक्रममों में भाग लेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम में तैयारी तेज कर दी है। द्रौपदी मुर्मू 18 सितंबर को इंदौर आकर मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी और कलाकारों से मिलेंगी। अगले दिन 19 सितंबर को सुबह महाकाल दर्शन करने उज्जैन जाएंगी और दोपहर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (davv) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

सरकारी महकमा अलर्ट
राष्ट्रपति मुर्मु के कार्यक्रम को लेकर सरकारी महकमा अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन, पुलिस, विश्वविद्यालय और नगर निगम ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली बार मुर्मु इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की ड्यूटी में महिला अफसरों को लगाया जा रहा है।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का इंदौर में तीसरा दौरा
राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु तीसरी बार इंदौर आ रही हैं। 10 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर के बीसीसी में हुए 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने आई थीं। दूसरी बार वे 27 सितंबर को स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए इंदौर आईं, जिसमें उन्होंने पुरस्कार वितरण किया। 18 व 19 सितंबर को उनका तीसरा दौरा है।

18 सितंबर : मृगनयनी एम्पोरियम में हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात
राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिलने के बाद डीएवीवी के दीक्षांत समारोह (Convocation) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होने के लिए आ रही हैं। 18 सितंबर को वे शाम 4.50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शाम 5.15 बजे एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम जाएंगी, जहां पर वे हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात करेंगी। वे कुछ खरीदारी भी कर कर सकती हैं, जिसको देखते हुए एंपोरियम में भी तैयारियां जोरशोर से हैं। बाद में वह रेसीडेंसी पहुंचेंगी, जहां पर कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। रात को भोजन व विश्राम भी वहीं होगा।

19 सितंबर : सुबह महाकाल दर्शन, दोपहर में दीक्षांत समारोह
19 सितंबर को सुबह 9.30 बजे राष्ट्रपति मुर्मु हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी, जहां पर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती में शामिल होंगी। दोपहर 11.30 बजे इंदौर लौटकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेगी, वहीं दोपहर 3.20 बजे डीएवीवी के ऑडिटोरियम हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। एक घंटा कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद वे शाम 4.45 बजे एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

13 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

26 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

38 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

43 minutes ago
सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…

48 minutes ago