प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत – मुख्यमंत्री चौहान

प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक अंतरित किए
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअली हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राजस्थान के सीकर में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय, समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने किसान कल्याण के लिए कई नई गतिविधियों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण गतिविधियों के लिए उनका आभार माना । मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करता हुआ लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 18 हजार करोड़ राशि सीधे देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का नव-मार्ग प्रशस्त किया है। उनका प्रदेश और देश के किसानों की ओर से हृदय से आभार।

'पीएम किसान समृद्धि केन्द्र' आधुनिक खेती के लिए होंगे उपयोगी

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 1.25 लाख 'पीएम किसान समृद्धि केंद्रों' की शुरुआत कर अन्नदाता को ऐसा उपहार दिया है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आधुनिक खेती के लिए की इस केंद्र से जानकारी मिलेगी। 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)' की सुविधा प्रारम्भ होने से अब देश के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपनी उपज को बाजार तक पहुँचाना और भी आसान हो जायेगा। ऐसे अभिनव और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन है। प्रधानमंत्री मोदी सब्सिडी के रूप में एक बड़ी राशि खर्च कर देश के किसानों को तुलनात्मक रूप से कम दर पर यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं, जो अन्य देशों में यूरिया की कीमतों से बहुत कम है। किसानों के कल्याण के निरंतर प्रयास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

19 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

40 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago