प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन सभी को करते हैं प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देशवासियों से सतत संवाद का माध्यम है 'मन की बात' कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया श्रवण
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से सतत संवाद के अभूतपूर्व माध्यम "मन की बात" के 121 वें संस्करण का श्रवण अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसारण देश को एक सूत्र में पिरोकर सभी देशवासियों के मातृभूति के प्रति समर्पण, सम्मान और स्नेह को राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ओजस्वी और प्रेरणादायक वचन हमेशा हम सभी को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात की 121वीं कड़ी में कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मादी ने विज्ञान शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में महान वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अब भारत ने अपने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा विकसित सचेत एप, कृषि एवं उद्यानिकी में हो रहे नवाचारों और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के संबंध में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा चंपारण सत्याग्रह पर लिखी पुस्तक पढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

15 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

19 minutes ago
दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान…

24 minutes ago
सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

ग्वालियर  सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर…

42 minutes ago
सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के बलौदाबाजार विकासखंड के…

44 minutes ago