देवास.
सीएम राइज स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति ने सीएम राइज विद्यालय बागली के प्रभारी प्राचार्य शासकीय अय्युब खान और शासकीय सीएम राइज विद्यालय बागली के प्राथमिक शिक्षक जयप्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दे कि जिला पंचायत सीईओ ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधान और मध्य प्रदेश पंचायत अध्यापक संवर्ग नियोजन एवं सेवा की शर्तें नियम के अनुसार किया है। निलंबन के दौरान खान और वर्मा का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला देवास रहेगा । इन्हें निलम्बन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
आरोपितों पर दर्ज किया गया है मुकदमा
गौरतलब है कि दोनों आरोपितों के खिलाफ बागली थाने में शनिवार को छेड़छाड़, अजा-अजजा एक्ट सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था।
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…