11 थानों के SHO की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई न करने पर दिया नोटिस

  जबलपुर

जबलपुर (Jabalpur) जिला अदालत ने अवैध खनन के मामलों में 11 पुलिस थानों के स्टेशन हाउस ऑफिसर्स (SHO) को तलब किया है. जिला कोर्ट ने पूर्व आदेश के अनुपालन में लापरवाही करने वाले 11 पुलिस थानों के एसएचओ पर नाराजगी जताई है. न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी समीर कुमार मिश्रा की अदालत ने कहा  कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अवैध खनन के 69 मामलों में एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई? कोर्ट ने सभी 11 पुलिस थानों के एसएचओ से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है.

कोर्ट ने सभी से पूछा है कि इस लापरवाही के लिए क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए? मामले पर अगली सुनवाई 21 मई को होगी. कोर्ट ने आदेश की प्रति कलेक्टर और एसपी को भी भेजने के निर्देश दिए हैं. बता दें जिले में अवैध खनन के मामले में अदालत ने 8 मई 2024 को पुलिस थाना खमरिया, बरेला, बरगी, कुण्डम, माढ़ोताल, तिलवारा, भेड़ाघाट, पनागर, गढ़ा, गौर चौकी (थाना बरेला) और ग्वारीघाट थाना प्रभारी को 69 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे.

क्या है पूरा मामला?
कोर्ट ने जिला खनिज अधिकारी आर के दीक्षित को भी निर्देश दिए थे कि वो कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट पेश करें. इस मामले में बुधवार (15 मई) को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि अभी पूर्व के आदेश का पालन नहीं हुआ है. दरअसल, 9 अप्रैल 2024 को खमरिया थाना अंतर्गत अमझर घाटी के पास अवैध खनिज के उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की गई थी. मशीन को खमरिया थाने में रखवाया गया था. इसके बाद कलेक्टर न्यायालय में अवैध खनन का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी के सामने पेश किया गया है. इस मामले में 16 अप्रैल को खनिज विभाग की ओर से विजय कुमार चक्रवर्ती ने कोर्ट को बताया कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के लिए एफआईआर का पंजीयन नहीं किया जाता. इसलिए नियम के अनुसार प्रकरण जिला दण्डाधिकारी के सामने पेश किया गया. खनिज विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने पाया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 1 अप्रैल 2023 से 1 अप्रैल 2024 तक अवैध खनन के 90 प्रकरण में कार्रवाई की गई.

कोर्ट ने इनसे किया जवाब तलब
इनमें से 21 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि शेष 69 मामलों में एफआईआर का पंजीयन नहीं किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस थाना खमरिया के एसएचओ सतीश कुमार, बरेला के जितेन्द्र पाटकर, बरगी के कमलेश चौरसिया, कुण्डम के अनूप नामदेव, माढ़ोताल के विपिन ताम्रकार, तिलवारा के बृजेश मिश्रा, भेड़ाघाट के प्रसन्न शर्मा, पनागर के अजय बहादुर सिंह, गढ़ा के नीलेश कुमार, गौर चौकी (थाना बरेला) के टेकचंद शर्मा और ग्वारीघाट थाना प्रभारी सत्तूराम मरावी से स्पष्टीकरण मांगा है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

1 hour ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

1 hour ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

1 hour ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सरपंच-सचिवों की कार्यशाला आयोजित

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सरपंच-सचिवों की कार्यशाला आयोजित

- ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण - स्वच्छ…

1 hour ago