मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 2 अगस्त को, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए चलेगा विशेष अभियान

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत 2 अगस्त से 31 अगस्त तक, मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ

भोपाल

विधानसभा निर्वाचन 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 की गतिविधियां 2 अगस्त से शुरू हो रही है। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों के अंतर्गत 2 अगस्त को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी उन्हें मतदाता सूची के प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 2 अगस्त को मतदान केंद्र और जिला स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। प्रदेश के समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थिति रहेंगे। आगामी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी बीएलओ और मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। एक घर में छह से अधिक मतदाता होने पर सेक्टर अधिकारी द्वारा उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। दो अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्रत्येक कार्यदिवस पर बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। इस संबंध में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

शनिवार एवं रविवार को लगेंगे विशेष शिविर

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर 12, 13 और 19 एवं 20 अगस्त को लगाएं जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फॉर्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।

31 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। आगामी 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

6 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

23 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

24 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

28 minutes ago
मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

1 hour ago