वृद्ध दंपती के विरुद्ध अधीनस्थ अदालत में विचाराधीन तीन मुकदमों में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

जबलपुर
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुये अंतरिम आदेश के जरिए वृद्ध दंपती के विरुद्ध अधीनस्थ अदालत में विचाराधीन तीन मुकदमों में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी। इसी के साथ राज्य शासन, गृह सचिव, डीजीपी, एसपी, कलेक्टर बुरहानपुर सहित अन्य को नोटिस जारी कर दिए। मामले में निजी पक्षकार पीयूष पिता संजय पाटनी, महेंद्र गांधी, कुमुद पत्नी संतोष पाटनी संजय कुमार पिता सुखानंद को भी नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने निर्देशित किया गया है। न्यायमूर्ति राजमोहन सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता बुरहानपुर निवासी सिम्मी पाटनी और जम्बू पाटनी ने अपना पक्ष स्वयं रखा। जबकि न्याय मित्र के रूप में अधिवक्ता रवींद्र गुप्ता खड़े हुए। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली। साथ ही अंतरिम राहत दे दी।
 
क्या है मामला
याचिकाकर्ता जम्बू पाटनी के पिता सुखानंद ने 1977 से यार्न का व्यापार शुरू किया था। पिता की मृत्यु के बाद भाई संतोष पाटनी ने व्यापार से बेदखलकर व्यापार और करोड़ों की संपत्ति हड़प ली। यहां तक कि पिता द्वारा उसके नाम से खरीदे गए मकान, जिसमें वह रहता था, उससे भी बाहर निकाल दिया। यही नहीं जम्बू व उसकी पत्नी सीम्मी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट की एफआइआर दर्ज कराकर अदालत में मुकदमे चलवा दिए। जिसके बाद से दोनों दर-दर की ठोकरें खाने विवश हैं।

डेमोक्रेटिक लायर्स फोरम के सचिव अधिवक्ता रवींद्र गुप्ता ने उनके जबलपुर में जैन आश्रयालय में रहने-खाने की व्यवस्था कराई है। विशेष बात यह है कि याचिकाकर्ताओं ने बुरहानपुर कोर्ट के न्यायधीश गुरूवेंद्र कुमार हुरमडे के विरुद्ध हाई कोर्ट विजेलेंस में शिकायत की है।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

3 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

33 minutes ago
CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…

37 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

39 minutes ago
CG : दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन…

CG : दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन…

सन्ना और कांसाबेल शिविरों की नई तिथियां जारी जशपुरनगर । जिले के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण…

41 minutes ago