पंजाबी सिंगर बी प्राक पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन

मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। फेमस सेलिब्रिटी से लेकर विदेशी पर्यटक भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में अपनी आवाज से समा बांधने वाले पंजाबी सिंगर बी प्राक (B Praak) महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां सुबह भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

टीम के साथ भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर बी प्राक
सिंगर बी प्राक अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए। अर्पित पुजारी ने पूजा संपन्न करवाई। पुजारी ने उन्हें फूलों की माला पहनाई और आशीर्वाद दिया। पूजा के दौरान बी प्राक भक्ती में लीन दिखे और ताली बजाकर झूमते नजर आए। उन्होंने माथे पर चंदन भी लगाया था।

दर्शन व्यवस्था की तारीफ की
दर्शन के बाद बी प्राक ने कहा, “जय महाकाल। यहां दर्शन करने आए हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अद्भुत है। सबने इतने बढ़िया से दर्शन करवाए। महाकाल का आशीर्वाद हम सब पर बरसा है। पुजारी समेत सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया। यहां आकर जो अनुभव हुआ है, उसे शब्दों में मैं क्या कोई भी बयान नहीं कर सकता है। उसके लिए आपको महाकाल के दर्शन करने पड़ेंगे। महाकाल को देखते ही आपके अंदर ताकत आ जाएगी। आपको ऐसा लगेगा कि यहां या तो आप हैं या फिर महाकाल, बाकि कोई नहीं।”

धार्मिक हैं सिंगर बी प्राक
बता दें कि सिंगर बी प्राक काफी धार्मिक हैं। वे राधा रानी की काफी पूजा करते हैं। साथ ही अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। कई धार्मिक कार्यक्रमों में उन्हें भजन गाते हुए भी देखा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

38 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

52 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

58 minutes ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

1 hour ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago