रचना टावर में लूट का किया रिक्रिएशन, यूपी, बिहार के बदमाशों से जुड़ रहे तार

भोपाल
 भोपाल में विधायक और सांसदों के लिए बनाई गई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग रचना टावर में बुधवार को सुबह 12 लाख की लूट करने वाले बदमाशों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लूट की घटना का अपने तरीके से रिक्रिएशन किया था। इस दौरान एसीपी गोविंदपुरा दीपक नायक और एसीपी मिसरोद संभाग रजनीश कश्यप शामिल हुए। इधर, पुलिस की सात टीमें ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है।

कंपनी के कर्मचारी पर शक
पुलिस की शुरुआती जांच में अब इस लूट के पीछे पेशेवर बदमाशों के यूपी, बिहार के गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसके पीछे शराब कंपनी के एक कर्मचारी पर पुलिस को संदेह है, उससे घटना के बाद से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रचना टावर में शराब कंपनी का दफ्तर अवैध रूप से चलाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपितों का सुराग देने पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

फरियादी का दर्ज किया बयान
लूट के फरियादी मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल के बयान गोविंदपुरा पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित को नहीं जानते, पहले उन्हें कभी देखा भी नहीं। दोनों की उम्र 25-30 साल के बीच रही होगी। आरोपितों ने कट्टा तानने के बाद हाथ पीछे रखने के लिए कहा। किसी भी तरह की हरकत करने पर भेजा उड़ा देने की धमकी दी थी। लिहाजा मैने कोई विरोध नहीं किया। उन्हें कलेक्शन से भरे बैग को दिखा दिया और आरोपित उसे लेकर भाग निकले।

घटना के रिक्रिएशन के लिए पहुंचे दोनों एसीपी
इस लूट का रिक्रिएशन करने के लिए एसीपी गोविंदपुरा दीपक नायक और एसीपी मिसरोद संभाग रजनीश कश्यप रचना टावर के एआईजी विंग में फ्लैट नंबर 108 पर पहुंचे और घटना वाले दिन की तरह नाट्य रूपांतरण किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

6 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

6 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago