भोपाल
अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने प्रदेश सरकार से ऐसी मांग की है, जिससे प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार से मांग की है कि लाडली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन के लिए सरकार ने ढाई सौ रुपए की राशि की जो बढ़ोतरी की है, यह राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दी जानी चाहिए जो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती है। शर्मा ने साफ तौर पर मुस्लिम वर्ग की महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का रक्षाबंधन से कोई लेना-देना नहीं है और जो इस त्यौहार को नहीं मानती हैं, उन्हें ढाई सौ रुपए की राशि नहीं दी जानी चाहिए। शर्मा के बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा कि इस मांग पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज ने रघुनंदन शर्मा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यही बीजेपी का चरित्र है। जो बात रघुनंदन शर्मा कर रहे हैं, ऐसे ही बीजेपी लगातार समाज को हिंदू, मुस्लिम, दलित, आदिवासी में बांटने की कोशिश करती है। अब्बास हफीज ने कहा कि रघुनंदन शर्मा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।
अब्बास हफ़ीज़ ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब में कई ऐसी मुस्लिम महिलाएं हैं जो अपने हिंदू भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती है और कई हिंदू बहने भी अपने मुस्लिम भाइयों को रक्षाबंधन पर राखी बांधती है। ऐसे में रघुनंदन शर्मा जी का यह बयान समाज को बांटने की कोशिश नजर आ रहा है। कुल मिलाकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के बयान से एक बार फिर बीजेपी मुश्किल में नजर आती दिखाई दे रही है और कांग्रेस को बैठे-बैठे बीजेपी को घेरने का एक और मुद्दा हाथ लग गया है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…