मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिनदहाड़े 35 लाख रुपए की हुई लूट, बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम

इंदौर
मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिनदहाड़े 35 लाख रुपए की लूट हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट की वारदात हुई है। ⁠बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ⁠लसुडिया पुलिस और क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

स्कीम नंबर-114 में हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक, यह वारदात स्कीम नंबर 114 में हुई है और डीसीपी, एडिशनल डीसीपी के साथ कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कीम नंबर-114 में रहने वाले रणवीर सिंह सड़त निर्माण का ठेका लेते हैं और उनके दो कर्मचारी अशोक और सोनू जब 35 लाख रुपए लेकर जा रहे थे, तब लूट की वारदात हुई।

चाकू की नोंक पर लूटे पैसे
इस मामले में दोनों कर्मचारियों अशोक और सोनू से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकाशपोश लुटेरों ने चाकू की नोंक पर धमकाया और रूपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में कान्ट्रेक्टर रणवीर सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों कर्मचारी 35 लाख रुपए ऑफिस से लेकर निकले थे और रणवीर के घर की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ…

32 minutes ago
इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली अधिकारियों को…

36 minutes ago
CG : पंचायत सचिव ने 17 लाख किया गबन, जांच शुरू …

CG : पंचायत सचिव ने 17 लाख किया गबन, जांच शुरू …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पंचायत सचिव किशन राठौर पर पिपरखुंटी ग्राम पंचायत के सरपंच के अधिकारों…

47 minutes ago
CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में दो कॉलोनियों के बीच पहुंच मार्ग को…

55 minutes ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही :…

1 hour ago
CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह…

1 hour ago