राहुल गांधी की यात्रा और लोकसभा चुनाव की रणनीति…

भोपाल

विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद भी कांग्रेस के बड़े नेता, जमीन और जिला स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को ज्यादा समय नहीं देंगे। चार फरवरी से सात फरवरी तक प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे 14 लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे, लेकिन किसी भी लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और  नेताओं को वे 60 मिनट से ज्यादा का समय नहीं देंगे।

यानि 14 लोकसभा क्षेत्र की बैठक में 14 घंटे में पूरा कर लेंगे। जितेंद्र सिंह के साथ इन बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी रहेंगे। खास बात यह है कि सिर्फ 60 मिनट की बैठक में जितेंद्र सिंह दो प्रमुख मुद्दों पर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे। जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश से गुजरना और लोकसभा चुनाव को लेकर हर क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा करना शाामिल रहेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह 4 फरवरी को ग्वालियर पहुंचेंगे। जहां पर सुबह दस बजे से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इसके बाद 11 बजे मुरैना, 12 बजे गुना और एक बजे भिंड लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इसके बाद वे इन चारों क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करेंगे। दूसरे दिन  5 फरवरी को तीनों नेता उज्जैन आएंगे।

जहां पर भी 10 बजे उज्जैन लोकसभा, 11 बजे मंदसौर लोकसभा, 12 बजे रतलाम-झाबुआ लोकसभा, 1 बजे धार लोकसभा, 2 बजे इंदौर लोकसभा की बैठक लेंगे। इसके बाद वे इन पांचों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। अगले दिन 6 फरवरी को भोपाल में बैठक होगी। जिसमें 10 बजे सुबह भोपाल लोकसभा, 11.15 बजे होशंगाबाद लोकसभा, 12.30 बजे बैतूल लोकसभा, 1.45 बजे राजगढ़ लोकसभा, तीन बजे देवास लोकसभा और सवा चार बजे विदिशा लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। भोपाल में जो बैठक होंगे उन्हें जितेंद्र सिंह सवा घंटे का समय हर लोकसभा क्षेत्र को देंगे, लेकिन यहां पर समय बचाने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं किया जाएगा।

विधायक दल की भी होगी बैठक
6 फरवरी को जितेंद्र सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी लेंगे। यह बैठक शाम को साढ़े पांच बजे होगी। बैठक में सभी विधायकों को आवश्यक रूप से शामिल होने का प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे या नहीं यह अभी तय नहीं हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…

16 minutes ago
देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…

16 minutes ago
एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…

31 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों…

36 minutes ago
सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में लोकार्पण के लिए तैयार हो…

46 minutes ago
राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव : निष्प्रयोज्य एवं अन्य सामग्री की नीलामी 15 जुलाई को

राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…

1 hour ago