भोपाल
स्टेट टाइगर फोर्स इंटरनेशनल वाइल्ड लाइफ तस्कर जैई तमांग के साथी ताशी शेरपा की रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। रिमांड अवधि बढ़ाने को लेकर एसटीएसएफ नर्मदापुरम कोर्ट से गुहार लगाएगा। गौरतलब है कि कोर्ट ने एक दिन के लिए शेरपा को रिमांड पर एसटीएसफ को सौंपने का आदेश दिया था। एसटीएसफ द्वारा पूछताछ के दौरान शेरपा ने पुराने गुनाहों को कबूल रहा है, लेकिन नए मामलों की जानकारी नहीं दे रहा है। स्टेट टाइगर फोर्स इससे अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जिसके चलते एसटीएसएफ रिमांड अवधि बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
सतपुड़ा टाईगर रिजर्व क्षेत्र में वर्ष 2015 में दो बाघ और पैंगोलिन के शिकार और अंगों के बेचने के मामले में स्टेट टाईगर फोर्स और वन्यजीव अपराध ब्यूरों इस तस्कर की तलाश में खोजबीन कर रही थी। एसटीएसएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फरारी के दौरान तस्कर शेरपा पिछले आठ साल से नेपाल, तिब्बत, और पश्चिम बंगाल में वन्य जीवों के अंगों को बेचने के कारोबार कर रहा था।
एसटीएसएफ और डब्लूसीसीबी के अधिकारी इंटरनेशनल तस्कर शेरपा की कुंडली खंगालने के लिए सरकार की अन्य एजेंसियों से संपर्क कर रहे है। स्टेट टाइगर फोर्स के प्रभारी अधिकारी डीएस चौहान ने बताया कि तस्कर शेरपा दिल्ली में किराए का कमरा लेकर रहता था। अगर कोर्ट रिमांड अवधि नहीं बढ़ाती है तो आरोपी शेरपा को जेल भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि एक पखवाड़े पहले ही डब्लूसीसी ने भोपाल में वाइल्ड लाइफ के जानवरों के शिकार और अंगों के कारोबार को लेकर एक बड़ी बैठक की थी। बैठके के दौरान ही डब्लूसीसी के अधिकारियों को जानवरों के कारोबार में जुटे लोगों के बारे में जानकारी साझा की थी।
रायपुर : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत…
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील उच्चहन भूमि…
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री साय…
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…
भोपाल संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…