रेल यात्री कृपया ध्‍यान दें …फिर ट्रेन कैंसिल, जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनें रद्द की गई

जबलपुर
 रेल पटरियों की मरम्मत का काम लगातार चल रहा है। इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में उमरिया स्टेशन में प्री-एनआई का काम होगा। इस वजह से रेलवे ने एक बार फिर ट्रेनों को रद्द करने और मार्ग बदलने का निर्णय लिया है। इसमें जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनें भी रद्द की गई है।

जबलपुर से रवाना होकर उमरिया होते हुए सांतरागाछी जाने वाली 20827 ट्रेन को 29 अगस्त और पांच सितम्बर को रद रहेगी। वहीं ट्रेन 20828 सांतरागाछ़ी-जबलपुर को 28 अगस्त और चार सितम्बर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।

इसके अलावा 27 अगस्त से पांच सितम्बर तक ट्रेन 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं 28 अगस्त से 06 सितम्बर तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।

वहीं ट्रेन 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 27 अगस्त से 4 सितम्बर तक परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए जाएगी। ट्रेन 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 27 अगस्त से 04 सितम्बर तक परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस के समय में बदलाव

जबलपुर स्टेशन से रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस के समय में रेलवे ने बदलाव कर दिया है। ट्रेन 01707 जबलपुर से कटरा स्पेशल ट्रेन जबलपुर स्टेशन से अभी सुबह 6 बजे रवाना होती है, लेकिन इब इसे ट्रेन को सुबह 5:25 बजे पर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन कटनी मुड़वारा में अब सुबह 6:45 बजे, दमोह में सुबह 8:10 बजे, सागर में सुबह 9:15 बजे पर पहुंचेगी। आगासोद से कटरा तक के समय-सारिणी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया समय दो सितंबर से लागू होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

9 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago