भानुप्रतापपुर: प्रदेश के कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. ग्राम पंचायत चारगांव के निर्माणाधीन पुल का छज्जा गिरने से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान हेमंत दुग्गा, लकानार का निवासी के रूप में हुई. गुरुवार की रात अचानक शुरू हुई भारी बारिश से बचने के लिके 3 युवक चारगांव में नदी पर बन रहे पुल के नीचे जा कर खड़े थे. इसी दौरान बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल का प्लास्टर उनपर गिर गया और तीनों युवक इसके नीचे दब गए. इस घटना में हेमंत दुग्गा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है. इस मामले में सिकसोड थाना क्षेत्र के एसडीओपी अमर सिदार ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच जारी है.
धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की…
नरसिंहपुर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर…
छतरपुर छतरपुर के कुपी गांव में बराना नदी के घाट पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से…
उमरिया में 'अटैचमेंट खेल' जारी छिंदहा स्कूल की शिक्षिका बन्नोदा में पदस्थ, डीपीआई के आदेशों…
सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…
डिंडोरी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बर्मन ने लगाया पौधा अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के वृक्षारोपण…