रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाया 21.70 करोड़ रुपये जुर्माना, लक्ष्य से 4.21 प्रतिशत अधिक वसूली राशि

इंदौर
 रतलाम मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष में ऐसे बड़ी संख्या में यात्रियों पर जुर्माना लगाया है, जो बिना रेल टिकट लिए रेल यात्रा का रहे थे। इनमें बिना प्लेटफार्म टिकट, बिना टिकट रेल यात्रा, जनरल टिकट पर स्लीपर व एसी कोच में सफर करने वाले यात्री शामिल है। इस दौरान रेलवे जुर्माना लगाकर 21 करोड़ 70 लाख रुपए की वसूली की है। मंडल को टिकट चेकिंग अभियान में इस बार सबसे ज्यादा राजस्व मिला है।

रतलाम मंडल द्वारा सभी वैध यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। लेकिन इन ट्रेनों ऐसे कई यात्री भी सफर करते है, जो टिकट नहीं खरीदते है। जिसको लेकर रेलवे हर सालभर टिकट चेकिंग अभियान चलाता है।

मार्च माह में ही वसूले 2.57 करोड़ रुपये

रेल अफसरों ने बताया कि अत्यधिक अनुभवी टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कई टिकट जांच अभियान चलाए गए। जिससे 21.70 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। वर्ष 2023-24 में टिकट चेकिंग से प्राप्त राजस्व वर्तमान वर्ष के लक्ष्य 20.82 करोड़ रुपये से 4.21 प्रतिशत ज्यादा है। सिर्फ मार्च माह में ही बिना टिकट जांच अभियान में कुल 2.57 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई, जो इस वर्ष की अवधि में एक महीने में सर्वाधिक राजस्व है।

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि रेल यात्रियों को हमेशा टिकट लेकर ही सफर करना चाहिए। क्योंकि जुर्माना की राशि टिकट दर से कही अधिक होती है। टिकट चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago