इंदौर
इंदौर में सोमवार को तेज बारिश से बड़ा हादसा हो गया। बिजलपुर (राऊ) इलाके में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रही पानी की टंकी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पानी की टंकी की दीवार गिरी
राजेंद्र नगर पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बताया जाता है कि पानी की टंकी की निर्माणाधीन दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। बारिश के बीच यह अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय वहां मौजूद चार लोग दीवार की चपेट में आ गए।
3 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम, टीटू और रामेश्वर के रूप में हुई है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे।
24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…
रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…
रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…