CG : कोण्डागांव जिला प्रशासन की टीम ने रोकी बाल विवाह…

कोण्डागांव | जिले के ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी थाना व जिला कोण्डागांव से बाल विवाह की गुप्त सूचना प्राप्त होते ही मिशन वात्सल्य महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल द्वारा रविवार को कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार अवनी कुमार बिसवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई।


जिला बाल संरक्षण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी में नाबालिग बालिका यशोदा (परिवर्तित नाम) पिता दिनेश (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष निवासी चिखलपुट्टी का विवाह बालक योगेश (परिवर्तित नाम) पिता रामेश्वर (परिवर्तित नाम) उम्र 19 वर्ष निवासी- ग्राम पंचायत लंजोड़ा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के साथ किया जाना था।


सूचना मिलने पर जिला स्तरीय गठित संयुक्त दल द्वारा बालिका के घर पहुंचकर बालक एवं बालिका के दस्तावेज अंकसूची का अवलोकन किया गया, जिसमें बालक का जन्मतिथि 23.09.2006 एवं बालिका की जन्मतिथि 07.02.2009 अंकित है। भारतीय कानून एवं शासन के नियमानुसार बालक एवं बालिका की आयु विवाह हेतु निर्धारित आयु से कम पायी गई। बालिका के माता-पिता नही है। दादा-दादी के साथ निवासरत है। दोनों पक्षों के उपस्थित सदस्यों को विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दण्ड के प्रावधान, बाल विवाह के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए विवाह न करने की समझाईश दी गई। परिवार द्वारा निर्धारित आयु पूरी होने पर विवाह किये जाने हेतु सहमत हुए। जांच दल द्वारा परिजनों, ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं प्रशासन के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। दल द्वारा वर-वधु व दोनों पक्ष को समझाईश देकर बाल विवाह को रोका गया।


बाल बिवाह रोकने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी, परियोजना अधिकारी संजय पोटावी, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत जयदीप नाथ, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुकेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक मिथलेश रजक व सोना मरकाम, सुपरवाइजर चाईल्ड लाईन अनिल कुमार नायक, रविकांत गौर एवं समाज एवं ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

1 minute ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

8 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

12 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

16 minutes ago
CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा…

20 minutes ago
CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

CG : रायपुर और बिलासपुर संभाग में आक्रामक आंधी-तूफान की चेतावनी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के लगातार आगे बढ़ने और वेदर सिस्टम में आए बड़े बदलावों…

31 minutes ago