तेज हवा के साथ बारिश, बिजली सप्लाई बाधित, ग्रामीणों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा

सिवनी

मुख्यालय समेत आसपास के गांवो में सोमवार को शाम तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा हुई। मुख्यालय में कुछ सेकंड चना आकार के ओले गिरे। आधे घंटे जोरदार वर्षा होने के बाद फिर मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। तेज वर्षा के कारण वातावरण में ठंडक आने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

सोमवार को सुबह से मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से लोग गर्मी और उमस से हलकान हुए। वहीं शाम चार बजे से मौसम में आए बदलाव के बाद आसमान पर बदली छा गई। शाम होते होते मुख्यालय के साथ सुकतरा, गोपालगंज, समेत आसपास के अनेक गांवों में तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा हुई। कई जगह तेज हवा के कारण पेड़ गिर गए। बरघाट ब्लाक के अरी गांव में एक दिन पहले रविवार को आंधी और वर्षा के कारण कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिर गए।

रेंज आफिस के पास बिजली लाइन में पेड़ गिरने और गुर्रापाठा में बिजली का पोल गिर जाने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके कारण ग्रामीणों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली लाइन में सुधार कार्य होने के बाद सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई।

बीच सड़क पर गिरा पेड़, यातायात हुआ बाधित
तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा होने से शहर के टैगोर वार्ड स्थित हरिजन कल्याण थाना के सामने लगा वर्षों पुराना नीलगिरी का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार व खंबे टूट गए। वहीं पेड़ की साख पर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी चपेट में आ गई। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर सिवनी बरघाट मार्ग अवरुद्ध रहा। पेड़ को हटाने के बाद यातायात सुचारू हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

CG : जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आयोजित होंगे विविध जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम …

जांजगीर-चांपा । भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के…

4 minutes ago
CG : श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 1 हजार 792 श्रमिक परिवारों को मिला लाभ …

CG : श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 1 हजार 792 श्रमिक परिवारों को मिला लाभ …

गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में…

13 minutes ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित …

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित …

गरियाबंद । भारत सरकार द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए…

16 minutes ago
CG : विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं …

CG : विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं …

हचान तक (एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी)(ओमप्रकाश डहरिया, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायपुर : छत्तीसगढ़ की…

19 minutes ago
CG : सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल …

CG : सिविल लाइन थाने के लॉकअप में युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल …

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉकअप में एक युवक द्वारा ब्लेड से खुद को…

33 minutes ago
राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग उजागर के विरुद्ध…

46 minutes ago