रायपुर : 850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना

रायपुर : 850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं टंकराम वर्मा ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया

साय सरकार की पहल से श्रद्धालुओं को मिल रही है अयोध्या व काशी दर्शन की सौगात

44 हजार से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं रामलला दर्शन योजना का लाभ 

रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं टंकराम वर्मा ने 850 तीर्थयात्रियों के दल को विशेष ‘रामलला दर्शन’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। “जय राम” के जयघोष से पूरा स्टेशन गूंज उठा और श्रद्धालुओं के चेहरों पर पहली बार प्रभु श्रीराम के दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी।

850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना

तीर्थयात्रियों में अयोध्या जाने को लेकर अत्याधिक उत्साह का वातावरण था। अधिकांश श्रद्धालु पहली बार रामलला के दर्शन करने जा रहे थे और उन्होंने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने यात्रियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना

यह तीर्थयात्रा अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ-साथ काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर प्रदान करेगी। राज्य सरकार द्वारा आईआरसीटीसी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के माध्यम से भोजन, आवास, चिकित्सा और भ्रमण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बेहतर प्रबंध किया गया है। यात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारी श्रद्धालुओं की सहायता में तत्पर नजर आए और यात्री भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे।

साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अब तक 52 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 44,200 श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ ले चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली ट्रेन के रूप में रायपुर से 850 श्रद्धालु रवाना हुए हैं और अब तक कुल 53 ट्रेनों में 45,050 श्रद्धालु इस पावन यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं।

छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल माना जाता है और यहां के लोग उन्हें “भांचा राम” कहकर संबोधित करते हैं, जिससे प्रदेशवासियों का भगवान श्रीराम के प्रति गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव झलकता है। साय सरकार इस आस्था को सम्मान देते हुए लगातार तीसरे वर्ष श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई यह विशेष ट्रेन न केवल एक यात्रा का प्रारंभ है, बल्कि छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति भी है।

इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पर्यटन मंडल के एमडी विवेक आचार्य, डीजीएम श्रीमती पूनम शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

Admin

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

7 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

8 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

8 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

8 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

8 hours ago