दीपक बैज का मोबाइल चोरी : डिप्टी सीएम शर्मा बोले- कांग्रेस में अपनों के बीच कैसे हो गई चोरी, पार्टी में ठीक रखना होगा संस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन से बैठक के बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी हो गया। इसे लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बैठक में उनके अपने लोग थे। उन्हें ही बताना चाहिए कि, कैसे मोबाइल चोरी हो गया।

श्री शर्मा ने कहा कि, यह बड़ी बात है, पार्टी की अंदरूनी बैठक में पार्टी के नेता का मोबाइल गायब हो जाए। उनहोंने कहा कि, जब अंदर वे इस तरह की गड़बड़ कर रहे हैं तो जरा सोचिए बाहर और कैसी-कैसी गड़बड़ करते होंगे। श्री शर्मा ने कहा कि, कांग्रेसियों को संस्कार ठीक रखना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में CCTV नहीं लगे होने पर कहा कि, हम सीसीटीवी की अनिवार्यता को लेकर एक्ट ले कर आ रहे हैं। अब सभी जगह सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन दिवसीय बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा कि, टिप्पणी करने वालों को कहना चाहता हूं, अगर पूर्ण ज्ञान प्राप्त अपने कर लिया है तो भी ना बोलें। अनवरत सीखना होता है, इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। धर्मांतरण के मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- धर्मांतरण के बाद समाज में विभेद उत्पन्न होता है, जब यह प्रलोभन और दबाव के आधार पर हो। इसको समझ के नए कानून प्रावधान लागू किए जाएंगे। अवैध धर्मांतरण ना हो इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी।

नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर श्री शर्मा ने कहा कि, अमिताभ जैन ने बहुत अच्छा काम किया है, उनके अनुभव, कार्यशैली और उनकी कर्मठता का लाभ प्रदेश को मिला है। नए का आना प्रक्रियागत है, जो भी आएंगे उनका स्वागत है। वहीं स्थाई डीजीपी की नियुक्ति को लेकर कहा- चीजें नियत ही होती हैं, औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

Raman dwivedi

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

2 minutes ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

5 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

8 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

12 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

16 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

21 minutes ago