राजेन्द्र शुक्ल (जीवन परिचय)

भोपाल

राजेन्द्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ। स्व. भैयालाल शुक्ल के पुत्र राजेन्द्र शुक्ल ने बी.ई. सिविल की डिग्री हासिल की है। शुक्ल का व्यवसाय कृषि है। शुक्ल की रूचि पर्यटन, तैराकी और मित्रों के साथ सम-सामयिक विषयों पर चर्चा करने की है।

शुक्ल वर्ष 1986 में इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 1992 में युवा सम्मेलन का आयोजन करने में सक्रिय भागीदारी रही। राजेन्द्र शुक्ल लायंस क्लव रीवा के लम्बे समय से सदस्य रहे है। वे भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की कार्य समिति के सदस्य और मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के डायरेक्टर रहे।

राजेन्द्र शुक्ल वर्ष 2003 में बारहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवास एवं पर्यावरण रहे। वे वर्ष 2008 में तेरहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, जैव विविधता तथा जैव प्रौद्योगिकी, खनिज साधन, विधि और विधायी कार्य और ऊर्जा मंत्री रहे। उन्हें 14 सितम्बर 2012 को मंत्री ऊर्जा, खनिज साधन बनाया गया। शुक्ल वर्ष 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए तथा उन्हें मंत्री, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, खनिज साधन, जनसम्पर्क, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, प्रवासी भारतीय विभाग का मंत्री बनाया गया। राजेन्द्र शुक्ल वर्ष 2018 में चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। शुक्ल ने 26 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मण्डल में केबिनेट मंत्री के पद की शपथ ग्रहण की।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : महिला तस्कर को छोड़ने सब इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड …

CG : महिला तस्कर को छोड़ने सब इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड …

दुर्ग। जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई…

6 minutes ago
राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

राजनांदगांव : गोदाम से साढ़े 4 लाख के अनाज चोरी, मामला दर्ज…

राजनांदगांव | ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से करीब साढ़े चार लाख मूल्य का…

7 minutes ago
CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम…

14 minutes ago
राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…

राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…

राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार…

16 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

31 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…

35 minutes ago