मानपुर. थाना मोहला पुलिस ने चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से रु 35,700 नकद, कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के इलाज के लिए रखे गए 90,000 (500-500 रुपए के नोट) अलमारी में रखकर दुर्ग गई थी। 28 सितंबर को वापस लौटने पर उसने पाया कि अलमारी में रखी रकम चोरी हो गई है। इस पर थाना मोहला में धारा 305(ए), 331(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल, एसडीओपी ताजेश्वर दीवान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने गांव के कुछ नाबालिगों की गतिविधियों पर नजर रखी।
जांच के दौरान तीनों नाबालिगों द्वारा अचानक ज्यादा खर्च करना, कपड़े, पटाखे व मोबाइल खरीदना संदिग्ध लगा। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनसे रु 35,700 नकद, कपड़े एवं एक मोबाइल जब्त किया। तीनों नाबालिगों को बाल न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया।
इस कार्रवाई में सउनि ताज खान, प्रधान आरक्षक जयलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक ओंकार सिंह, आरक्षक रामनारायण, आरक्षक थामेन्द्र साहू और मुकेश ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही।
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…
भोपाल आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…