छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : जल जीवन मिशन में पानी की टंकियां नहीं बन पाई : गांवों में पाइपलाइन का विस्तार तक नहीं हो पाया, ठेकेदारों को नोटिस जारी..

राजनांदगांव, जल जीवन मिशन में अब तक कई गांवों में पानी की टंकियां नहीं बन पाई हैं। स्थिति यह है कि कई गांवों में पाइपलाइन का विस्तार तक नहीं हो पाया है। अब ऐसी स्थिति में विभाग ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर पुन: काम शुरू करने कहा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीएचई ने 76 ठेकेदारों के काम निरस्त कर दिए हैं। वहीं उन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया है, जिन्होंने अधूरे काम को पूरा करने के लिए रुचि नहीं दिखाई। अब आने वाले समय में विभाग की ओर से जल्द से जल्द पुन: टेंडर किया जाएगा।।

लंबे समय से निर्माण अधूरा होने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह सख्ती बरती है। पहले भी काम में रुचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों पर गाज गिरी है। इस बार विभाग की तरफ से रिटेंडर कर उन कामों को फिर से शुरू करने की पहल की गई है। तय समयावधि में इन कार्यों को नहीं किया गया। इन ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया था। जिले भर में ऐसे 76 काम हैं, जहां कार्यों को अपूर्ण बताया गया है। इनके ठेकेदारों पर सख्ती बरतते हुए विभागीय तौर पर ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई ईई पीएचई ने की है। जिले में 662 गांव शामिल हैं। इसमें 180 गांवों का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

16 हजार घरों में नहीं दिया गया कनेक्शन 2019 से जारी इस योजना में अब तक 16 हजार घर ऐसे हैं जहां पाइपलाइन का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है। कई स्थानों पर टंकियां तो बना दी गई हैं लेकिन वहां से कनेक्शन घरों तक ही नहीं पहुंचाया गया है। ऐसे में इस योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल नहीं पा रहा है। शिकायत तो यह भी है कि कई गांवों में गलियों में पाइपलाइन बिछाने गड्ढे खोदे गए लेकिन उनको भरने का काम नहीं किया गया। इस वजह से गलियों में आवाजाही में परेशानियों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।

विभाग की ओर से सख्ती बरती गई मामले में विभाग की ओर से सख्ती बरती गई है। काम में रुचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी करने के बाद भी काम प्रारंभ नहीं किया। इसके बाद ऐसे ठेकेदारों के ठेके निरस्त किए गए और उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

8 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

8 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

9 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

9 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

9 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

10 hours ago