Rajnandgaon : एक माह में 504 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई…

राजनांदगांव, जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत अक्टूबर महीने में 504 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अक्टूबर माह में रेड लाइट जंप बिना लाइसेंस वाहन चलाने क्षमता से अधिक सवारी भरने ओवर स्पीड चलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 504 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा के मुताबिक अक्टूबर माह में कुल 504 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें रेड लाइट जंप करने वाले 120 ओवर स्पीड के 116 क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले 148 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 78 मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने वाले 29 ओवरलोड परिवहन करने वाले 13 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस सख्त कार्रवाई से विभाग ने साफ संदेश दिया है कि अब नियमों की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का कहना है कि यदि वाहन चालकों ने अब भी नियमों का पालन नहीं किया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

3 seconds ago
CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

4 minutes ago
राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव , निगम अनुपम नगर कमला कालेज के पास इंटर कनेक्शन कार्य करेगा। इस कारण…

5 minutes ago
राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

राजनांदगांव , मोतीपुर-नया ढाबा मार्ग किनारे स्थित मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली की सुंदरता भरने…

9 minutes ago
राजनांदगांव : महाभारत की कथाओं को पंडवानी के जरिए जीवंत पेश करती थीं तीजन बाई…

राजनांदगांव : महाभारत की कथाओं को पंडवानी के जरिए जीवंत पेश करती थीं तीजन बाई…

राजनांदगांव , एक्सपर्ट जिम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर छत्तीसगढ़ लोक विरासत की पंडवानी गायिका…

13 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

रायपुर । दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में…

14 minutes ago