डोंगरगढ़. शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने हाथों से बनाए व्यंजन, हस्तशिल्प और सजावटी वस्तुओं के स्टॉल लगाएंगे।

इस वर्ष बाल मेला को और भी खास बनाने के लिए विद्यालय में साप्ताहिक शुक्रवारी बाजार भी लगाया जाएगा, ताकि बच्चों को स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों से परिचित कराया जा सके। जनपद सदस्य एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष टूमन लाल साहू ने तैयारियों का जायजा लिया और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत और समर्पण से अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि बाल मेला बच्चों को व्यवहारिक जीवन की सीख देता है और आगामी दिनों में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका पुरस्कार वितरण गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *