राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र कुहीकला के समिति प्रबंधक हरनारायण रामटेके, धान उपार्जन केन्द्र जोशीलमती के समिति प्रबंधक गणपतराम सिन्हा एवं धान उपार्जन केन्द्र गहिराभेडी के समिति प्रबंधक बसंत कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर ने जिले के अन्य धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को रकबा समर्पण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है। जिले में अब तक कुल 20167 किसानों द्वारा 103860 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है। जिसमें से 4236 किसानों द्वारा 333.602 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…