Rajnandgaon : गौसेवको ने विभाग में किया अनोखा प्रदर्शन : घायल गाय को नही मिला उपचार, चाय – बिस्किट बांटकर गौसेवको ने किया प्रदर्शन…

-पशु चिकित्सालय विभाग के जिम्मेदार गायब, दफ्तर खाली

राजनांदगांव – युवा कांग्रेस नेता और गौसेवक ऋषि शास्त्री के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पशु धन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की खाली कुर्सियों में चाय और बिस्किट परोसा गया। साथ ही सड़कों के हादसों से इलाज न मिलने पर बेजुबान पशुओं की हो रही मौत पर विष्णुदेव सरकार को आइना दिखाया गया।
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि पशु धन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नदारत रहते हैं और अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं करते हैं।पशु चिकित्सालय रेफर सेंटर बन गया है, जहां पशुओं को उचित इलाज नहीं मिलता है।
जीवनदीप संस्था के पदाधिकारी हरीश भानुशाली और गौसेवकों महेंद्र जंघेल ने आरोप लगाया कि पशुओं की इलाज और देखभाल करने को लेकर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं, लेकिन विभाग के लोग घर में आराम कर अपनी शासकीय तनख्वाह ले रहे हैं,केवल निस्वार्थ सेवक ही सड़कों में पशुओं की सेवा कर रहे हैं।


युवा नेता और गौसेवक ऋषि शास्त्री ने बताया कि हम आज चाय की केटली और बिस्किट लेकर विभाग पहुंचे थे ताकि चाय पे चर्चा हो सके परंतु वहां कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था इससे यह साफ होता है जनता के नौकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं कर रहे है तो बेजुबान पशु के हादसा के बाद भगवान ही मालिक है,चिकित्सालय से पशुओं को क्यों रेफर किया जा रहा और पशुओं के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी आता पता ही नहीं है पशु विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


सेवादल के प्रदेश सचिव हर्ष खोबरागड़े और संदीप सोनी ने बताया कि शाम चार बजे तक कोई भी जवाबदार अधिकारी विभाग में नहीं पहुंचा, जिससे यह साफ होता है कि अधिकारी काम करना नहीं चाहते हैं उनके खाली पड़े चेंबर में चाय बिस्किट रख दिया गया ताकि उन्हें यह पता चल सके कि उनसे मुलाकात करने पहुंचे हुए थे।

kgnews

Recent Posts

CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …

CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का…

1 minute ago
CG : जनपद पंचायत का कर्मचारी सस्पेंड …

CG : जनपद पंचायत का कर्मचारी सस्पेंड …

सुकमा. सुकमा जिले में प्रशासन ने अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई की…

5 minutes ago
राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव | तहसील रोड पर खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास गंदगी और…

15 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे बेतरतीब पार्किंग से हर दिन जाम की स्थिति, बढ़ी परेशानी …

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे बेतरतीब पार्किंग से हर दिन जाम की स्थिति, बढ़ी परेशानी …

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट के पीछे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित बाधित हो…

17 minutes ago
राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

राजनांदगांव | नांदगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से…

20 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल रोड पर फैला कचरा व बिल्डिंग मटेरियल …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल रोड पर फैला कचरा व बिल्डिंग मटेरियल …

राजनांदगांव | जिला अस्पताल रोड पर सड़क किनारे कचरा और भवन निर्माण सामग्री डंप किया…

23 minutes ago