उपरवाह . शनिवार को तहसील साहू संघ घूमका के चुनाव मंडल भैसातरा में शांतिपूर्वक आयोजित किए गए। इस चुनाव में अध्यक्ष, महिला और पुरुष उपाध्यक्ष, महिला और पुरुष संगठन सचिव पदों के लिए मतदान हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, मदन साहू, नीलकंठ साहू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। घुमका तहसील के 39 गांवों के 328 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।
अध्यक्ष पद पर मंथिर साहू और दिलीप साहू के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दिलीप साहू ने 168 मतों से जीत हासिल की। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर खेमचंद साहू ने 152 मतों से जीत प्राप्त की। महिला उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा साहू, और महिला संगठन सचिव पद पर हीरो बाई ने जीत हासिल की। पुरुष संगठन सचिव पद पर हुकूमचंद साहू ने 201 मतों से जीत दर्ज की।
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की…
रायपुर निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो…