राजनांदगांव| तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से 23 साल के युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना शुक्रवार देर शाम मनगटा इलाके में हुई। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया​ कि सोमनी के शिकारीटोला में रहने वाला डुलेश्वर धनकर (25) अपनी दोस्त नवागांव निवासी चित्ररेखा धनकर (23) के साथ मनगटा घूमने गया था। दोनों शाम को घर लौट रहे थे, उनकी बाइक तेज रफ्तार में थी, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *