छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : नागेश्वर मंदिर के पास पटेल पारा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया…

राजनांदगांव, शहर के हीरामोती लाइन वार्ड 39 के नागेश्वर मंदिर के पास पटेल पारा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक पंडित होमेन्द्र प्रसाद दुबे ने श्रीमद भागवत के गूढ़ रहस्यों को बेहद सरल और हृदय स्पर्शी शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, कर्म और सत्य अहिंसा के मार्ग पर अग्रसर करने वाली अमूल्य धरोहर है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कारों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध पर प्रेरणा दायी प्रवचन दिए।

पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा समाज को जोड़ने, युवाओं को संस्कारित करने और जीवन में सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती है। आज जब समाज विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है तो ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को सशक्त करने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कथा वाचक पंडित होमेन्द्र प्रसाद दुबे के ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों की सराहना की।

भगवान विष्णु के नरसिंह मोहिनी अवतार का वर्णन हीरामोती लाइन बांस पाई पारा पटेल मोहल्ले में 27 से दिसंबर से 4 जनवरी तक श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रति दिन दोपहर 1 बजे से कथा वाचक पंडित होमेन्द्र प्रसाद दुबे कथा प्रवचन कर रहें है। पहले दिन 27 को कलश यात्रा, वेदी पूजन से शुभारंभ हुआ। 28 से कथा प्रारंभ हुई जिसमें सुखदेव आगमन, वराह अवतार की कथा प्रवचन किया गया। 29 को कपिल अवतार, सति, प्रसंग, ध्रुव चरित्र, जड़ भारत कथा हुई।

भक्तों और देवताओं की रक्षा करने अवतार लिया कथा वाचक पंडित होमेन्द्र प्रसाद दुबे ने भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों नरसिंह, मोहिनी अवतार और उनकी महिमा से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया। नरसिंह अवतार भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए हिरण्य कश्यप का वध करने के लिए लिया गया। वहीं गजेंद्र मोक्ष की कथा भी सुनाई।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…

1 minute ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव । जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2026 से प्रारंभ…

4 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद ..

राजनांदगांव : सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद ..

- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में आसानी से कराया ई-केवायसी- गैस कनेक्शन मिलने…

5 minutes ago
बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जगदलपुर. जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ एयर…

1 hour ago