रामचंद्रपुर, विकासखंड के ग्राम लोधा से नाबालिग के लापता होने का मामला अब गरमाता जा रहा है। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस सुराग न जुटा पाने से खैरवार समाज के लोगों में रोष है। सोमवार को समाज के पदाधिकारियों और परिजनों ने बड़ी संख्या में थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
लोधा निवासी खैरवार समाज की नाबालिग 23 दिसंबर की रात से लापता है। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। जनपद पंचायत अध्यक्ष मुद्रिका सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब समाज की बेटियों के साथ ऐसी घटना हुई है। उन्होंने इस केस को गंभीर बताते हुए मांग की है कि प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करे और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हो। थाना परिसर पहुंचे खैरवार समाज के प्रदेश महामंत्री बबला नंद सिंह, रमाशंकर सिंह और अन्य प्रतिनिधियों ने पुलिस को दो टूक चेतावनी दी है।
समाज का कहना है कि यदि जल्द ही बेटी को सुरक्षित बरामद नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगे ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें हर संभावित पहलू और स्थानों पर जांच कर रही हैं। हम परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…
राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…
एमसीबी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के…
राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…
राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…
राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…