Rajnandgaon: प्रिंट मीडिया एंड वेब पोर्टल वर्कर्स एसोसिएशन ने सांस्कृतिक झांकियों का मोमेंटो और पुष्पवर्षा कर किया सम्मान


राजनांदगांव। शहर में निकली सांस्कृतिक झांकियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया एंड वेब पोर्टल वर्कर्स वेल्फेयर एसोसिएशन राजनांदगांव के सभी सदस्य सहपरिवार शामिल हुए और शहरभर में भ्रमण कर रही झांकियों का अभिनंदन किया। आयोजकों को मोमेंटो भेंट कर और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर यादव ने कहा कि झांकियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। ये न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं बल्कि समाज में एकता, उत्साह और सद्भाव का संदेश भी देती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी परंपराओं को जीवित रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर राकेश तिवारी, नितिन हिवरेकर, बंटी देवांगन, आशीष साहु, प्रवीण यादव, तरुण सोनी, संतोष सहारे, संपत शर्मा, दीपक यादव, नागेश श्रीवास्तव और प्रकाश ठाकुर सहित सभी सदस्य सहपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने झांकियों को नमन करते हुए श्रद्धा और उल्लास से भरा माहौल बनाया।


सम्मान पाकर झांकी आयोजक गदगद हो उठे। उन्होंने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए प्रेरणादायक है। इससे आगामी वर्षों में झांकियों को और अधिक भव्यता और धार्मिक भावना के साथ प्रस्तुत करने का उत्साह मिलेगा।


समारोह के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई दी। मोमेंटो और पुष्पवर्षा से सम्मानित होने पर शहरवासियों ने भी हर्ष प्रकट किया और इस पहल को समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


गौरतलब है कि राजनांदगांव में यह कार्यक्रम लगातार पिछले तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन की इस अनूठी पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।

kgnews

Recent Posts

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

30 minutes ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

32 minutes ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

33 minutes ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

1 hour ago
जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

10 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago