rajnandgaon : बख्शी स्कूल के कंट्रोल रूम से क्लास लेंगे विषय विशेषज्ञ

राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद बख्शी स्कूल में शिक्षा विभाग एक कंट्रोल रूम बना रहा है। 7 नवंबर को इसका निर्माण पूरा होगा और इसका शुभारंभ होगा। यहां से ऑनलाइन क्लासेस चलेगी। अलग.अलग पालियों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक व विद्यार्थियों की समस्या और शिकायतों का समाधान करेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच्चों की रोज स्कूल टाइमिंग में ऑनलाइन क्लासेस चलेगी। जिलेभर के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी इससे जुड़े रहेंगे। ट्रायल के बाद नियमित ऑनलाइन क्लासेस चलेगी।

जिले में बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने शिक्षा विभाग के द्वारा यह प्रयोग किया जा रहा है। विगत दिनों प्रशासन के अफसरों और शिक्षा विभाग के अफसरों ने कमजोर नतीजे वाले 27 स्कूलों का एक साथ औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने आगामी दिनों में पढ़ाई का स्तर सुधारने शिक्षकों को प्लानिंग कार्य योजना बना कर कार्य करने कहा था। शिक्षकों और बच्चों के लिए अलग-अलग मापदंड तैयार किए गए है। उन्हीं बिन्दुओं के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई कराई करानी है। इसका पालन हो रहा या नहीं इसकी दोबारा जांच की जाएगी।

मेंटरशिप के अंतर्गत अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी डीईओ ने बताया कि इस सत्र के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। हर 15 दिनों में पाक्षिक परीक्षा ली जाएगी। मेंटरशिप के अंतर्गत अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समन्वय स्थापित कर बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। 9वीं के बच्चों की पढ़ाई में कमजोरी को मुख्य रूप से आगामी प्लानिंग में शामिल किया गया है। एक नवंबर से सभी स्कूलों के बोर्ड कक्षा के बच्चों की विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन क्लासेस ली जा रही है। विगत वर्ष के प्रश्न पत्रों के आधार पर पढ़ाई होगी अफसरों को इसकी मॉनिटरिंग करने कहा गया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी डीईओ प्रवार सिंह बघेल ने बताया कि स्वामी आत्मानंद बख्शी स्कूल के एक क्लास रूम को कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसमें विषय विशेषज्ञ बोर्ड के विद्यार्थियों को जो पढ़ाएंगे उसे जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे ऑनलाइन देख और सुन पाएंगे। इसमें शिक्षकों और बच्चों के सवालों का विषय विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिया जाएगा। उनके प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया जाएगा। बच्चों को उनके सिलेबस के अलावा नीट की तैयारी भी कराई जाएगी। यहां से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएंगे।

kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

52 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago