छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : मनुष्य का भाग्य उदय होता है, तभी श्रीमद्भागवत कथा सुनने का पुण्य मिलता है : आचार्य युवराज पांडेय…

पदुमतरा में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति का अद्भुत दृश्य


राजनांदगांव। ग्राम पंचायत पदुमतरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर जहां स्थानीय ग्रामीणों का तांता लगा रहा, वहीं आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए पहुंचे। पूरे वातावरण में हरि नाम की गूंज और भक्ति भाव का माहौल बना रहा।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. युवराज पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। पं. पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल मोक्ष का मार्ग नहीं दिखाता, बल्कि यह प्रेत बाधा, मानसिक तनाव और सांसारिक पीड़ाओं से मुक्ति पाने का साधन भी है। उन्होंने धुंधकारी प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार प्रेत योनि में भटक रहे धुंधकारी को सिर्फ कथा सुनने से मुक्ति प्राप्त हुई। श्रद्धालु इस प्रसंग को सुनकर गहरे भाव में डूब गए और कथा स्थल पर शांति का माहौल बन गया।


कथा के दौरान पं. युवराज पांडेय ने नारद मोह की कथा के माध्यम से यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि माया और अहंकार में फंसा हुआ जीव अपने असली उद्देश्य को भूल जाता है। नारद जी जैसे महान तपस्वी भी जब मोह में पड़ गए तो उन्होंने आत्मज्ञान पाने के लिए प्रभु की शरण ली। इसी संदर्भ में पं. पांडेय ने राजा परीक्षित के चरित्र का सुंदर चित्रण किया और बताया कि कैसे मृत्यु के शाप के बावजूद राजा परीक्षित ने विचलित होने के बजाय जीवन के अंतिम क्षणों में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर मोक्ष प्राप्त किया।


पं. पांडेय की ओजस्वी वाणी, मधुर भजन और भावपूर्ण व्याख्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और ध्यान से कथा सुनते रहे और कई बार भावुक होकर हरि बोल के जयकारे लगाते हुए आह्लादित हुए। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि कथा में श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है और इससे गांव में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।


कथा के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में यजमान भुनेश्वर-मधु बघेल, ओमप्रकाश-कविता साहू, भागीरथी-भारती साहू, जनपद सदस्य ललिता साहू, सरपंच हिना साहू, राकेश साहू सहित श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल भागवत समिति और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

2 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

3 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

3 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

3 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

3 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

3 hours ago