छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : महापौर ने किया अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का औचक निरीक्षण…

राजनांदगांव , नगर के महापौर मधुसूदन यादव के द्वारा शहर के गौरव, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के मैदान की स्थिति (एस्ट्रोटर्फ) बदलने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही खिलाड़ियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। महापौर ने एस्ट्रोटर्फ की गुणवत्ता की जांच की और खेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मैदान की सफाई और पानी के छिड़काव में कोई कोताही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेंजिंग रूम, जिम और खिलाड़ियों के विश्राम गृह का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा, “यह स्टेडियम हमारे शहर की पहचान है और यहाँ से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हम खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करें। स्टेडियम के उन्नयन के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।”

​इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी,जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन,भूषण साव,रमेश डाकलिया,अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे,प्रिंस भाटिया,रणविजय प्रताप सिंह,छोटे लाल रामटेके (पार्षद) अजय झा,प्रकाश शर्मा,विजय शर्मा,दीपक यादव,चंदन भारद्वाज, कुमार स्वामी,रॉबिन ग़ाटलिब,किशोर धीवर शकील अहमद (खेलो इंडिया कोच) अनीश रज़ा, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी,सचिन खोबरागड़े,योगेश द्विवेदी,अभिनव मिश्रा,तौफीक अहमद,राजेश निर्मलकर,प्रवीण यादव,कृष्ण यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago