Rajnandgaon : महिला मंडल ने गोपाष्टमी पर दिवाली मिलन और अन्नकूट पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया…

राजनांदगांव, समाज सेवी महिलाओं का संगठन कस्तूरबा महिला मंडल और आराधना महिला मंडल ने गोपाष्टमी पर दिवाली मिलन और अन्नकूट पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाने वाली घटना को याद कर नंदलाला किशन कन्हैया की पूजा.अर्चना कर 56 भोग का अर्पण किया। पूर्व मेयर हेमा देशमुख भी इस कार्यक्रम में शामिल रहीं। उन्होंने कहा शक्ति स्वरूपा महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की अक्षुणता को बचाए व बनाए रखा है।

कस्तूरबा और आराधना महिला मंडल की समाज सेवा व पर्वों पर आयोजित किए जाने वाले धर्म संस्कृति के अनुष्ठानिक कार्य इसके उदाहरण है। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी सरस्वती माहेश्वरी अध्यक्ष अलका जानी सचिव साधना तिवारी कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता आराधना महिला मंडल की किरण अग्रवाल ने मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे राम आएंगे जैसे सुरीले गीत प्रस्तुत किए। कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका समाजसेवी अधिवक्ता शारदा तिवारी ने दिवाली व अन्नकूट पर्व की बधाई दी।

पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति और सनातन धर्म की पहचान हमारे पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखते है। यही हमारी संस्कृति और सनातनी पहचान है। इस अवसर पर उड़ान इंस्टीट्यूट के स्काउट गाइड और महिला पुलिस थाने की महिला आरक्षकों ने दिवाली मिलन में दीप जलाकर कार्यक्रम में खुशियां बिखेरी। आराधना महिला मंडल की पुष्पा अग्रवाल शारदा खंडेलवाल पुष्पा अग्रवाल भगवती खंडेलवाल विजया सोनी चंपा गुप्ता माया गुप्ता छाया खंडेलवाल ईला पटेल रेखा लाल आशा सोनक्षत्रा मनीषा कक्कड़ मौजूद थीं।

प्रस्तुति देकर कार्यक्रम स्थल को भगवान श्रीकृष्ण का वृंदावन बनाया शशिप्रभा खंडेलवाल ने मनोहारी रास गरबा की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम स्थल को भगवान श्रीकृष्ण का वृंदावन बनाया। इस दौरान शोभा चोपड़ा माया अग्रवाल राजपूत समाज के सुषमा सिंह आराधना की चंद्रकला अग्रवाल जनक बाई गुप्ता रजनी अग्रवाल आभा पोद्दार कृष्णा गुप्ता ने तालियां बजा कर हौसला बढ़ाया। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं में अन्नकूट पूजा की महाप्रसादी ग्रहण की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा शामिल हुए। कस्तूरबा की अध्यक्ष अलका जानी ने आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

34 seconds ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

- बिजली बिल हुआ शून्य, ईवी चार्जिंग भी हुई आसान- सरकार की सहायता से सौर…

2 minutes ago
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…

49 minutes ago
दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग में 1149 म्यूल अकाउंट का खुलासा, करोड़ों की साइबर ठगी के लेनदेन का पर्दाफाश

दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…

1 hour ago
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

1 hour ago