वार्ड नंबर 39 हीरामोती वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद रवि सिन्हा निगम सभापति पद के स्वाभाविक दावेदार है,हमारे संवाददाता ने वार्ड मे स्थिति के अनुसार बताया की सात प्रत्याशियों के बीच संघर्षमय स्थिति में अब तक वार्ड के पूर्व पार्षदों की जीत के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए प्रचंड बहुमत से विजयी हुए ,उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में लगातार विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी सेवा कार्य की शुरुआत करने वाले एवं बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग एवं विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते आए हैं, गौरतलब हो कि श्री सिन्हा एकल विद्यालय जो की वनवासी क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का कार्य और जन जागरण का कार्य करता है ऐसे संस्था से भी जुड़े हुए हैं. उनके कार्यों का आकलन पार्टी करेगी तो निश्चित रूप से सभापति के रूप में इनकी ताजपोशी हो सकती है।


सरल सहज एवं मिलनसार प्रवृत्ति के होने के कारण सारे वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विशेष आशीर्वाद इन्हें प्राप्त है, इसका भी लाभ इन्हे प्राप्त हो सकता है।
संगठन को सर्वोपरि मानने वाले रवि सिन्हा ने हालाकी अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं की है,संगठन प्रथम मानने वाले नवनिर्वाचित पार्षद रवि सिन्हा संगठन के आदेश को सर्वोपरी मानते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *