Rajnandgaon : राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त….

राजनांदगांव । आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यालय अधिकारी राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के पंजीयन को योजना के दिशा-निर्देश एवं अनुबंध के उल्लंघन किए जाने के कारण एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण भारत सरकार के माध्यम से राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के संबंध में नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) द्वारा चिन्हांकित ट्रिगर्स की सूची प्राप्त हुई थी। जिसके दृष्टिगत राज्य स्तरीय गठित टीम द्वारा राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया था। राज्य स्तरीय गठित जांच टीम द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अस्पताल संचालक द्वारा राज्य स्तरीय गठित जांच टीम को स्पष्टीकरण प्रेषित किया गया किन्तु जांच टीम द्वारा अस्पताल संचालक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को समाधानकारक एवं स्वीकार-योग्य नहीं मानते हुए राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीयन को एक वर्ष के लिए निरस्त किया गया है।
राज्य स्तरीय गठित जांच टीम द्वारा राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पायी गई। अस्पताल में महिला जनरल वार्ड एवं पुरूष जनरल वार्ड नर्सिंग होम एक्ट के तहत निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं पाया गया। महिला, पुरूष एवं बच्चे तीनों मरीज को एक ही जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखे बिस्तरों के बीच की दूरी योजनांतर्गत निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं पाया गया। जांच टीम द्वारा अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की सूची एवं वेतन भुगतान की जानकारी बार-बार मांगने पर भी अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक द्वारा जांच टीम को चाही गई जानकारी प्रदाय नहीं किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालय का नाम राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, किन्तु अस्पताल संचालक द्वारा अस्पताल के बाहर एवं पब्लिक बोर्ड ड्यूटी में अस्पताल का नाम चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल लिखा पाया गया।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

3 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

3 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

3 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

4 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

4 hours ago