राजनांदगांव, रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आयोजित 5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ 21 दिसंबर को होगा। यह प्रतियोगिता लीग-कम-नॉक आउट पद्धति से होगी। लीग का उद्घाटन मुकाबला बिहार और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव के मध्य खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व कोच मृणाल चौबे ने बताया की रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की यह पहल छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को नई दिशा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने की दिशा में अहम कदम है।
स्पर्धा छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में होगी जिसमें प्रदेश एवं देश की नामी टीमें हिस्सा लेगी।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि मेयर मधुसूदन यादव होंगे। क्षेत्र के पार्षद शिव वर्मा और सुनील साहू ने बताया कि खिलाड़ियों का मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। बाहरी टीमों का रैली निकाल कर स्वागत किया गया। उत्साह वर्धन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच को अंतर राष्ट्रीय गुणवत्ता की फ्लैश हॉकी, बेस्ट खिलाड़ी को साइकिल प्रदान की जाएगी। खेल प्रेमी दर्शकों के सम्मान में एसईसीएल बेस्ट दर्शक अवार्ड का सम्मान प्रदान किया जाएगा। पहला मैच जिला हॉकी संघ राजनांदगांव बनाम कबीरधाम के बीच होगा। वहीं दूसरा उद्घाटन मैच बिहार बनाम खेलो इंडिया के बीच खेला जाएगा।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…