छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : वमहापुराण कथा के चौथे​ दिन पं. अमित सरस भारती झा ने अहंकार के दुष्परिणामों पर मार्मिक प्रसंग सुनाया…

पलारी, ग्राम दरबा में आयोजित संगीतमय शिवमहापुराण कथा के चौथे​ दिन पं. अमित सरस भारती झा ने अहंकार के दुष्परिणामों पर मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने कुबेर और भगवान गणपति से जुड़ा प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को गहन आध्यात्मिक संदेश दिया।

कथावाचक ने बताया कि कुबेर तीनों लोकों में सबसे धनी माने जाते थे। एक दिन उनके मन में यह अहंकार उत्पन्न हुआ कि उनके पास अपार संपत्ति है, लेकिन बहुत कम लोग इससे परिचित हैं। इसी अहंकारवश उन्होंने अपनी संपन्नता के प्रदर्शन के लिए एक भव्य भोज का आयोजन करने का निश्चय किया और तीनों लोकों के समस्त देवी-देवताओं को आमंत्रण भेजा। भगवान शिव को अपना इष्टदेव मानने वाले कुबेर कैलाश पहुंचे और शिवजी से आशीर्वाद लेते हुए बोले कि आज वे तीनों लोकों में सबसे धनी हैं, जो सब प्रभु की कृपा का ही फल है।

साथ ही उन्होंने अपने निवास पर आयोजित भोज में भगवान शिव से परिवार सहित पधारने का आग्रह किया। भगवान शिव ने कुबेर के मन में छिपे अहंकार को भांप लिया और कहा कि वे कहीं बाहर नहीं जाते। इस पर कुबेर गिड़गिड़ाने लगे और बोले कि प्रभु के बिना उनका आयोजन व्यर्थ हो जाएगा। तब शिवजी ने उपाय बताते हुए कहा कि वे अपने छोटे पुत्र गणपति को भोज में भेज देंगे।

यह सुनकर कुबेर संतुष्ट होकर लौट आए। नियत समय पर कुबेर ने अत्यंत भव्य भोज का आयोजन किया। तीनों लोकों के देवता भोज में उपस्थित हुए। अंत में भगवान गणपति पहुंचे और आते ही कहा कि उन्हें बहुत तेज भूख लगी है और तुरंत भोजन चाहिए। कुबेर उन्हें भोजन कक्ष में ले गए, जहां सोने की थालियों में विविध व्यंजन परोसे गए।

हमें किसी भी चीज का घमंड नहीं करना चाहिए गणपति जी ने क्षण भर में सारा भोजन समाप्त कर दिया। बार-बार भोजन परोसा गया, लेकिन हर बार गणपति जी सब कुछ चट कर जाते। थोड़ी ही देर में हजारों लोगों के लिए तैयार किया गया समस्त भोजन समाप्त हो गया, फिर भी गणपति जी की भूख शांत नहीं हुई। इसके बाद गणपति जी रसोईघर पहुंचे और वहां रखा सारा कच्चा सामान भी खा गए। जब कुछ भी शेष नहीं बचा, तब गणपति जी ने कुबेर से कहा,जब तुम्हारे पास मुझे खिलाने के लिए कुछ था ही नहीं, तो मुझे भोज का निमंत्रण क्यों दिया? यह सुनते ही कुबेर का सारा अहंकार चूर-चूर हो गया।

kgnews

Recent Posts

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

MP में बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर कई दिन रहेंगे बंद, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून…

43 minutes ago
अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

अंतरधार्मिक विवाह पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- हर मामले में सुरक्षा देना संभव नहीं

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अंतरधार्मिक दंपती को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा देने से…

54 minutes ago
MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

1 hour ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

1 hour ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

2 hours ago