रायपुर,

जगदलपुर विधायक किरण देव ने गुरुवार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय में क्षेत्र के किसानों से रूबरू होकर धान विक्रय के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह अचानक उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
वे सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित केंद्र के प्रबंधक को निर्देश दिए कि खरीदी की गति बढ़ाई जाए, बारदाने की सुलभता और किसानों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। वहीं धान की तौलाई भी समय पर सुनिश्चित किया जाए।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…