छुईखदान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसीद्ध छुईखदान के नवीन भवन के लेबर वार्ड में 27 अक्टूबर 2025 की मध्य रात्रि को एक गर्भवती महिला ने तीन शिशुओं को जन्म दिया। बीएमओ डॉ. मनीष बघेल के मार्गदर्शन में प्रसव दल ने सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया।
प्रसव टीम में डॉक्टर आशीष जंघेलए यास्मीन साहूए सेतन सोरीए स्टाफ नर्स और आया मोनिका तिवारी शामिल थीं। गर्भवती महिला जमुनाए पत्नी दीपक निवासी बीरूटोला की सामान्य डिलीवरी कराई गई। तीनों नवजात शिशुओं का वजन लगभग 2 किलोग्राम है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
माता.पिता और परिवारजन इस खुशी के मौके पर बेहद खुश हैं और डॉक्टरों व स्टाफ का आभार व्यक्त कर रहे हैं। यह उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर में भी सीएचसी छुईखदान में तिड़वा शिशुओं का सामान्य प्रसव हुआ था जो इस अस्पताल की उपलब्धि मानी जाती है। बीएमओ डॉ. मनीष बघेल और उनकी टीम की मेहनत ने यह सफलता हासिल की जिससे क्षेत्र में अस्पताल की विश्वसनीयता और बढ़ी है।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…