डोंगरगढ़, थाना क्षेत्र से 8 किलोमीटर दूर देवकट्टा पुलिया के पास मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह एक हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल में ही मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा बच्चा घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि देवकट्टा पुलिया के पास तेज गति से आ रहे सीमेंट लोडेड ट्रक से भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आईटीआई कॉलेज स्टूडेंट ने भर्ती कराया। बुधवार को करीब 9 से 9.30 बजे के करीब बरनारा कला निवासी 45 वर्षीय काशीराम सिन्हा अपने भतीजे के साथ ससुराल दल्ली जाने के लिए घर से निकला। जिसकी पुलिया के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक एक्सीडेंट कर घटना स्थल से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर इस मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…