राजनांदगांव, गायत्री शक्तिपीठ राजनांदगांव परिसर में महेश्वरी महिला मंडल और श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। शक्तिपीठ जहां त्रि-शक्तिरूपा मां गायत्री, सावित्री माता और कुंडलिनी माता की तीन दिव्य मूर्तियां विराजमान हैं। वहां हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ, भावपूर्ण चौपाइयों एवं विधिवत धार्मिक मर्यादाओं के साथ भक्तिमय कार्यक्रम हुआ।
इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जिलेभर के श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने संगीतमय कार्यक्रम में भागीदारी की। धार्मिक आयोजन में महेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष दीपा बागड़ी और आयोजक एवं संरक्षक अलका सुरजन की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या ने महेश्वरी महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी बहनें शक्तिपीठ की रीढ़ हैं। अध्यक्ष दीपा बागड़ी और संरक्षक अलका सुरजन सहित आप सभी की सामूहिक साधना, अनुशासन और सेवा भावना सराहनीय है। आपके द्वारा निर्मित भक्तिमय वातावरण अद्भुत है।
सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या ने सभी भक्तों को धर्म परायणता और सेवाभाव के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने प्रेरित किया। इसी दौरान सुषमा सुरजन का जन्मोत्सव संस्कार भी, त्रि-शक्तिरूपा मां गायत्री तथा अनुमान जी सान्निध्य में, भक्ति-भाव, सादगी एवं आध्यात्मिक साथ मनाया गया। संपूर्ण आयोजन सामूहिक साधना, सद्भाव, कृतज्ञता एवं आध्यात्मिक उत्थान की भावना जगाने वाला वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम रहा। पदाधिकारियों ने इसकी सराहना की।
दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 20 दिसंबर से गायत्री शक्तिपीठ राजनांदगांव में 20 और 21 दिसंबर को शक्तिपीठ का वार्षिक स्थापना दिवस समारोह धार्मिक उत्साह से मनाया जाएगा। दो दिवसीय अनुष्ठान गुरुदेव एवं वंदनीय माता के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के समस्त धर्मनिष्ठ सज्जनों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। 20 दिसंबर को सदगुरु की शक्ति को आमंत्रित करने 12 घंटे अखंड जाप सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…
मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…
भोपाल मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…