छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : सुशासन सप्ताह कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया…

राजनांदगांव, सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की सोच के अनुरूप आम जनता की बेहतरी के लिए कार्य निरंतर, प्रतिबद्धता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। उन्होंने राजनांदगांव जिले में टीम वर्क एवं जनसहभागिता से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अग्रवाल ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल संचय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को बधाई दी। उन्होंने त्रिनेत्र योजना को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पहल बताया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में जिले ने बेहतर कार्य किया है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने बताया कि प्रशासन गांव अभियान के तहत अब तक 18 शिविर लगाए जा चुके हैं और निराकरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर अशोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में समन्वय के साथ उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिला स्वसहायता समूहों को नई दिशा मिली है।

kgnews

Recent Posts

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

20 minutes ago
सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

2 hours ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

3 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

3 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

4 hours ago