Rajnandgaon : 100 से ज्यादा पंडालों से किया फुल एकत्रित, आगरबत्ती बनाने के लिए..

राजनांदगांव, नवरात्र पर्व में देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों से जिलेभर के 50 गांवों की करीब 250 महिलाएं आस्था के फूल एकत्रित कर रही हैं। अंचल के इलाकों में उन्होंने 100 से ज्यादा मंदिरों और पंडालों से फूल एकत्रित किया। वहीं अब शहरी क्षेत्र के मंदिरों सहित दुर्गा पंडालों से कल नवमी पर फूल एकत्रित किए जाएंगे। इन फूलों से समूह की महिलाएं अगरबत्ती का बना कर इसकी बिक्री से आत्म निर्भर बनेगी। नदी और तालाबों को प्रदूषण से बचाने के लिए समूह की महिलाएं विगत 10 सालों से अभियान चला रही हैं।

भगवान श्रीगणेश की पंडालों में स्थापना के साथ मां बम्लेश्वरी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पंडालों से फुल एकत्रित करने अभियान का श्रीगणेश किया था। यह अभियान नवरात्र में जारी रहा और दिवाली पर्व तक चलेगा। एकत्रित फूलों से अगरबत्ती बनेगी और इसकी बिक्री से आत्म निर्भरता की दिशा में महिलाओं का एक और कदम होगा। नदी और तालाबों को प्रदूषण से बचाने हरियाली बहिनी अभियान के तहत महिलाएं फूल एकत्रित कर रही हैं। राजनांदगांव, केसीजी, एमएमसी 3 जिले की 500 से ज्यादा महिलाएं अभियान से जुड़ी हैं।

समूह की महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी मां बम्लेश्वरी महिला समूह की अध्यक्ष पद्मश्री फुलबासन यादव ने अभियान का शुभारंभ किया था। जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर में समूह की महिला सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवरात्र के पहले दिन से इस दुर्गा पंडालों में पहुंच कर वहां भगवान अर्पित फूलों को एकत्रित किया जा रहा है। महिलाएं ई-रिक्शा में माइक के माध्यम से इस अभियान का प्रचार कर रही हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य…

34 minutes ago
युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…

47 minutes ago
इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…

47 minutes ago
“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

1 hour ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

1 hour ago