Rajnandgaon : 126 हैंडपंपों की मरम्मत जयंती के अवसर पर 18 क्षेत्रीय मुख्यालय बनाया गया…

अंबागढ़ चौकी जिला मोहला.मानपुर.अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर जिले के प्रत्येक ग्रामों में हैंडपंप तकनीशियनों के द्वारा 100 प्रतिशत क्लोरिनेशन और मरम्मत किया गया। स्वच्छ जल व स्वच्छता की दिशा में कई सार्थक पहले किए जा रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता महेश साहू व सहायक अभियंता एपी शर्मा ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य हर घर नल से जल उपलब्ध कराना ही नहींए बल्कि जल की गुणवत्ता निरंतर आपूर्ति और सामुदायिक भागीदारी को सशक्त बनाना भी है।

जिले में 126 हैंडपंपों की मरम्मत जयंती के अवसर पर की गई है। बाकी हैंड पंप पूर्ण रूप से संचालित है जिले के 492 ग्रामों के हैंडपंपों की मरम्मत के लिए 18 क्षेत्रीय मुख्यालय बनाया गया है। जिसमें ग्रामीण तत्काल तकनीशियन से संपर्क कर संधारण करा लेते हैं अभियान हर बूंद की सुरक्षा जिले के ग्रामीण अंचलों में हैंडपंप संधारण अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तकनीकी टीमों ने पुराने हैंडपंपों की मरम्मत पाइप बदलने वाल्व जांचने और राइजर रॉड की सफाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी है। प्रत्येक गांव में जल मित्र नियुक्त किए गए हैं जो हैंडपंपों की स्थिति की निगरानी करते हैं और किसी भी खराबी की सूचना विभाग को देते हैं। जिससे ग्रामीणों को स्वच्छता रखरखाव के लिए जागरूक कर सकें।

विभाग ने क्लोरीनेशन अभियान शुरू किया क्लोरीनेशन से सुनिश्चित हुआ सुरक्षित पेयजल रजत जयंती वर्ष में जल की शुद्धता को लेकर विभाग ने क्लोरीनेशन अभियान शुरू किया है। सभी जल स्रोतों हैंडपंप नल योजनाएं बोरवेल में नियमित रूप से क्लोरीन टैबलेट का उपयोग किया जा रहा है। विभाग के द्वारा जल परीक्षण प्रयोगशालाओं में समय.समय पर जल गुणवत्ता जांच कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पेयजल पूरी तरह सुरक्षित है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे उबला हुआ या ढके हुए बर्तनों में रखा पानी पीएं।

kgnews

Recent Posts

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

स्वास्थ्य सेवाओं में चमका मुंगेली, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन से बना प्रदेश का मॉडल

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…

19 minutes ago
नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! MP में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बारिश

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…

28 minutes ago
CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

45 minutes ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

51 minutes ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

1 hour ago