Rajnandgaon : 3 लाख 38 हजार रुपए कीमती अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा…

राजनांदगांव, बसंतपुर पुलिस को अवैध शराब जब्ती के मामले में बड़ी सफलता मिली है। मध्यप्रदेश निर्मित करीब 3 लाख 38 हजार रुपए कीमती अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ा।

शहर से 12 किमी दूर ठाकुरटोला टोल प्लाजा तक आरोपियों का पीछा किया। इसके बाद वहां एक गाड़ी और भारी मात्रा में उसमें रखी शराब को जब्त किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी टोयोटा कंपनी की अल्टोस गाड़ी में शराब लेकर जा रहे हैं।

5 दिसंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि काले रंग की अल्टोस गाड़ी तुमड़ीबोड़ से राजनांदगांव की ओर आ रही है। जिसमें भारी मात्रा में शराब भरा हुआ है। पुलिस की टीम आरके नगर चौक के पास नाकाबंदी पाइंट लगाकर आते-जाते वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान वाहन के चालक तेजी से कमला कॉलेज रोड से कौरिनभांठा की ओर से रायपुर की ओर भाग रहे थे। जिसका पीछे करते हुए ठाकुरटोला चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछने पर चालक ने अपना नाम मनोज आचार्य निवासी बोरसी दुर्ग और रोशन साहू निवासी धौराभांठा थाना धमधा जिला बेमेतरा का रहने वाला बताया।

आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के, कई केस पुलिस के मुताबिक इस मामले में फरार आरोपी पम्मे सरदार व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। बताया गया कि आरोपी मनोज आचार्य एवं रोशन साहू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनके विरूद्व जिला राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुन्द, रायगढ, बलौदा बाजार, बेमेतरा में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

kgnews

Recent Posts

तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी

तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी

तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी पलायन की त्रासदी से 'लखपति दीदी'…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री…

35 minutes ago
​नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी

​नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा, वितरण में आई तेजी

​नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा,…

49 minutes ago
CG : ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी …

CG : ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी …

उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य शासन द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के…

55 minutes ago
CG : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती …

CG : रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर सख्ती …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप…

58 minutes ago